पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जेल में पगली घंटी से हड़कंप, जेलर ने कहा, मॉक ड्रिल थी

जेल में पगली घंटी से हड़कंप, जेलर ने कहा, मॉक ड्रिल थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद मंडल कारा में शनिवार 11:30 बजे सायरन और घंटी बजने से लोग चौक गए। पांच से सात बार सायरन बजे। जेल परिसर में रह कर्मी भी जिस हालात में थे जेल गेट पहुंचे। सभी जेल के अंदर गए। पूरी छानबीन के बाद टीम 12:20 पर जेल से बाहर निकली तो पता चला कि यह मॉक ड्रिल था। सुरक्षा जांचने के लिए मॉक ड्रिल किया गया था। हालांकि इसकी जानकारी डीसी, एसएसपी, धनबाद थाना और सार्जेंट को पहले दे दी गई थी। जेलर अनिमेष चौधरी ने बताया कि मॉक ड्रिल में सुरक्षा के सभी स्तरों पर जांच की गई। अनुमान के मुताबिक सब ठीक रहा। चौधरी ने कहा कि मॉक ड्रिल की पूर्व सूचना वरीय अधिकारियों को छोड़ कर किसी को नहीं थी। सायरन और घंटी बजने से कैदी असमंजस में पड़ गए। वे अपने-अपने वार्डों में चले गए। मॉक ड्रिल समाप्त होने के बाद अधिकारियों को भी जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...