महिला सशक्तीकरण, बाल विकास, नेत्रदान के लिए काम का संकल्प
मारवाड़ी महिला समिति की नई कमिटी के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारी और अन्य सदस्य।
धनबाद | मारवाड़ी महिला समिति की धनबाद शाखा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को धनबाद क्लब में हुआ। नए पदाधिकारियों ने शाखा की कमान संभाल ली। अध्यक्ष किरण गोयनका ने बताया कि समिति ने महिला सशक्तीकरण, नेत्रदान, बाल विकास, ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण सहित अन्य सामाजिक कार्य करने का लक्ष्य तय किया है। समारोह में समिति की सचिव संजू डालमिया, कोषाध्यक्ष अनिता मुकीम, उपाध्यक्ष कल्पना पाटोदिया सहित तमाम पदाधिकारियों ने शपथ ली।
प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा का सम्मान
: मारवाड़ी महिला समिति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर धनबाद शाखा की ओर से अरुणा भगानिया को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष किरण गोयनका ने कहा कि धनबाद से प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव गर्व की बात है। प्रांतीय अध्यक्ष ने धनबाद शाखा की अध्यक्ष को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया, विमला बंसल, निर्मला अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, संतोष मोर, सुमिता मुंदड़ा, सुधा खेतान, राधा रिटोलिया, शारदा बजाज, किरण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सरला अग्रवाल आदि भी मौजूद थीं।