बिजली की आंख मिचौनी से 75 हजार की आबादी को नहीं मिला पानी
हाल धनबाद शहर का ..., न सही से बिजली और नहीं पीने के लिए लोगाें को मिल रहा सप्लाई पानी...लोग इस व्यवस्था से आजीज आ गए हैं। क्या हो गया है इस शहर को...लोग कोश रहे हैं कि इससे अच्छा तो गांव है। यहां तो पैसा देने के बाद बिजली-पानी की सुविधा नहीं मिल रही है। शुक्रवार को साढ़े तीन लाख आबादी को सप्लाई नहीं मिला। शनिवार को भी सप्लाई पानी की स्थिति में नहीं सुधार आया। शहर की 75 आबादी पीने के पानी के लिए तरस गई। पुराना बाजार, हाउसिंग कॉलोनी, मेमको , गोल्फ ग्राउंड, धरैया आदि क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन लोगों को पीने का पानी नहीं मिला। लोग दिनभर पानी के लिए परेशान रहे। पानी की जुगाड़ में चापानलों पर लंबी लाइन लगी रही। कई लोगों ने पानी खरीदकर काम चलाया।
हाल बिजली की : हर आधा घंटा पर बत्ती गुल
बिजली की स्थिति तो और भी चौपट हो गई। कभी सड़क चौड़ीकरण के नाम बिजली तार-पोल शिफ्ट करने के लिए 10 घंटे बिजली गुल रह रही है। विभाग कह रहा है कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। नया तार, ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वोल्टेज की समस्या बिल्कुल नहीं रहेगी। लेकिन जिन क्षेत्रों में आरएपीडीआरपी योजना के तहत काम हो गया उन क्षेत्रों में भी बिजली की यह स्थिति यह कि हर अाधा घंटा पुर गुल हो जा रही है। यह स्थिति धैया, हाउसिंग, मेमको, हीरापुर, बिनोदनगर, अंबेडकर नगर, तेलीपाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में है। बिनोदनगर, तेलीपाड़ा आदि क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक बिजली गुल रही।
पीएचईडी विभाग का कहना है कि सिटी सेंटर के पास जहां सड़क चौड़ी हो रही है, वहां पर पाइप लाइन शिफ्ट की जा रही है। दो दिन से इन क्षेत्रों में पाइप शिफ्ट करने का काम चल रहा है। रविवार को भी पाइप शिफ्टिंग किया जाएगा। जबतक पाइप शिफ्ट नहीं हो जाता है, तबतक गोल्फ ग्राउंड और पुराना बाजार से पानी सप्लाई की कम उम्मीद है।
धैया-हाउसिंग कॉलोनी में हाहाकर, आज भी पानी सप्लाई की कम उम्मीद