पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • डुमरी गुरुद्वारा में धूमधाम से मना बैसाखी गुरु पर्व

डुमरी गुरुद्वारा में धूमधाम से मना बैसाखी गुरु पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामाडोबा डुमरी नंबर 2 गुरुद्वारा में 319वां बैसाखी गुरु पर्व धूमधाम से सिख संगत द्वारा मनाया गया। मौके पर गुरुद्वारा में कीर्तन दरवार सजाए गए थे। अमृतसर से आए रागी जत्था बलदेव सिंह, बुपेन्द्र सिंह, गुरुविंदर सिंह, पलविंदर सिंह पधारे थे। वहीं धनबाद बड़ा गुरुद्वारा से सोहन सिंह की कीर्तन मंडली पहुंची थी। उन्होंने कीर्तन के माध्यम से बताया कि बैसाखी पर्व की शुरुआत गुरुगोविंद सिंह जी ने की थी। उनका उद्देश्य था कि गेहूं फसल कटने के शुभारंभ आज ही के दिन से किया गया था। वहीं गुरु गोविंद सिंह ने सिखों को अलग पहचान दिलाई थी। कृपाण, केश, कंघा, कड़ा, अंडरवियर 24 घंटे हर सिख को धारण करना है। उन्होंने बताया कि कृपाण से सिख समुदाय कमजोर तबके के व्यक्ति की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर भव्य लंगर की व्यवस्था की गई थी, जिसे सभी धर्मावलंबियों ने छका। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के सिख संगत गुरुद्वारा प्रधान सुरेन्द्र सिंह, अर्जन सिंह, सलेंसर सिंह, सोनू सिंह, निरंजन सिंह, मनोहर सिंह आदि थे। वहीं स्त्री संगत में प्रधान रानी कौर, जसवीर कौर, जसविंदर कौर, मनजीत कौर, दलबीर कौर, विमला कौर, लखवीर कौर, गीता कौर आदि थे।

बैसाखी पर्व पर डुमरी गुरुद्वारा में उपस्थित महिला संगत।

भास्कर न्यूज|जोरापोखर

खबरें और भी हैं...