पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • छात्र को इतना पीटा की अब वह पैदल चलने लायक नहीं रहा, वेल्लोर रेफर

छात्र को इतना पीटा की अब वह पैदल चलने लायक नहीं रहा, वेल्लोर रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक की पिटाई से एक छात्र पैदल चलने लायक नहीं रहा। घायल छात्र के पक्ष में स्थानीय स्तर पर पार्षद और कई राजनैतिक दल के लोग खड़े हो गए हैं। यह मामला रविवार को झरिया थाना पहुंच गया। मामले में छात्र की मां कलावती देवी ने लिखित शिकायत की है। शिकायत में उसने कहा कि सात दिसंबर 2017 को बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय से खबर आई कि उनका पुत्र आकाश कुमार साव बेहोश होकर गिर गया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा था कि उसे मिर्गी का अटैक आया है। बनियाहीर हनुमानगढ़ी स्थित आवास से स्कूल गया। पुत्र को झरिया से लेकर धनबाद के चिकित्सकों से इलाज कराया। इलाज के दौरान डाॅ. महापात्रा के समक्ष उसके पुत्र ने बताया कि उसे स्कूल के शिक्षक आरपी ठाकुर ने पहले मुर्गा बनाया। उसके बाद कुहनी से उसके पीठ पर मारा था। उसके बाद से इस तरह की परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने उसे सीएमसी वेलोर ले जाने की सलाह दी है। इधर पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उसके पिता ठेका मजदूर हैं। रविवार को पार्षद शैलेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता मुकेश राणा के साथ झरिया थाना पहुंचे व न्याय की मांग की।

थाना में शिकायत करने पहुंचे छात्र आकाश के साथ माता-पिता व अन्य।

तीन दिन पहले परिजन से मिलने आये थे

मामला पुराना है। तीन दिन पहले छात्र के परिजन मिलने आए थे। आरोपी शिक्षक से बात नहीं हुई है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।” -माधुरी गांगुली, प्राचार्या, विवेकानंद विद्यालय, बनियाहीर

खबरें और भी हैं...