आकाशकिनारी में कोयला उठाव को ले विवाद
कतरास|आकाशकिनारी लोकल सेल में कोयला उठाव को लेकर विधायक समर्थक और जिप सदस्य सुभाष राय के समर्थकों के बीच टकराव की संभावना बन गई है। इसे लेकर दोनों के समर्थकों की तैयारी जोरों पर है। बताया जाता है कि जिप सदस्य के भाई जगदीश राय ने लोकल सेल में 1 सौ टन का डीओ लगाया है। जबकि लोकल सेल में विधायक का कब्जा है। डीओ धारक ने मामले में प्रधानमंत्री सहित धनबाद के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर कोयला उठाव कराने की मांग की है। जबकि विधायक समर्थक शंकर हज़ारी ने कतरास पुलिस को आवेदन देकर झूठे केस में फंसा देने का आरोप लगाया है।