अग्नि प्रभावित स्थलों को दुरुस्त करे प्रबंधन : विनोद
कतरास|पार्षद विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में रेल दो या जेल दो आंदोलनकारियों ने रविवार को लिलटेन अंगारपथरा में अग्नि प्रभावित स्थल में हो रही मिट्टी भराई कार्य का जाएजा लिया। साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन से काम में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने डीआरएम धनबाद से लिलटेन अंगारपथरा में अग्नि प्रभावित स्थल पर रेलवे ट्रैक के नीचे से पाइप लाइन का विस्तार के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जल्द से एनओसी देने की मांग की। साथ ही कतरासगढ़ स्टेशन तक यात्री ट्रेन चलाने की मांग की। जिससे रेल बंदी से प्रभावित कतरास के लोगों को पूर्व की भांति रेल सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक डीसी लाइन पर पूर्व की भांति यात्री ट्रेनों का परिचालन नहीं हो जाता है, तब तक रेल दो या जेल दो जारी रहेगा। आंदोलन के 290 वां दिन उन्होंने महाधरना को संबोधित करते हुए कहा कि बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक से साउथ गोविंदपुर अग्नि प्रभावित स्थलों को दुरुस्त कर डीसी लाइन को चालू करने का मार्ग प्रशस्त करे अन्यथा गोविंदपुर क्षेत्र का चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर ललिता देवी, मंजू अग्रवाल, गुड़िया खातून, संगीता खातू डा राम कुमार शर्मा, अजय सिंह, अजय आदि थे।