पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काली मंदिर में धूमधाम से हुई अमावस्या पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोरापोखर|जोरापोखर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण बरारी में काली मंदिर में अमावस्या की पूजा-अर्चना की गई। मौके पर गांव की महिलाओं ने सुबह से ही उपवास रखा था और जोड़िया नदी में स्नान कर दंड प्रणाम देते हुए मंदिर पहुंची। स्थानीय लोगो ने बताया कि ये उनकी पारंपरिक पूजा है। इसे वह लगभग 350 वर्षों से करते आ रहे हैं। इस अवसर पर बोकारो, धनबाद, रांची, कलकता आदि इलाकों से भक्त पहुंच कर मां की पूजा की। संध्या काल के बाद रात्रि में पाठा बलि दी गई। मौके पर भूदेव चक्रवर्ती, जयंती चक्रवर्ती, सुबोध चक्रवर्ती, सत्यनारायण चक्रवर्ती, मिलन चक्रवर्ती, सोरेस चक्रवर्ती आदि थे।

खबरें और भी हैं...