पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पेनमेन हॉल में 800 सीटें बाकी स्टूडेंट 12 कमरों में टीवी पर देखेंगे समारोह

पेनमेन हॉल में 800 सीटें बाकी स्टूडेंट 12 कमरों में टीवी पर देखेंगे समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | आईएसएम के आईआईटी में अपग्रेड होने के बाद पहली बार दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसमें पीएम की मौजूदगी में 3814 स्टूडेंट को डिग्रियां सौंपने की तैयारी है। मुख्य समारोह संस्थान के पेनमेन हॉल में होगा, लेकिन वहां सिर्फ 800 के ही बैठने की क्षमता है। बाकी स्टूडेंट न्यू लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स के 12 कमरों बैठेंगे और एलसीडी टीवी के जरिए समारोह देखेंगे। डिग्रियां हासिल करनेवाले सत्र 2015-16 के 1638 और सत्र 2016-17 के 2176 छात्र-छात्राओं में से 368 पीएचडी की उपाधि प्राप्त करेंगे। इन सभी को पहली बार आईआईटी की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे पहले संस्थान आईएसएम के नाम से डिग्रियां देता आया है।

5 मई को संभावित है समारोह

आईआईटी धनबाद का 38वां दीक्षांत समारोह 5 मई को संभावित है। पीएमओ की ओर से संस्थान को 1 से 10 मई के बीच समारोह आयोजित करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 5 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसलिए उसी दिन दीक्षांत समारोह होने की उम्मीद की जा रही है।

खबरें और भी हैं...