पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पीके राय मेमोरियल कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट आज

पीके राय मेमोरियल कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | पीके राय मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीमा कंपनियां स्टूडेंट्स का चयन करेंगी। कैंपस प्लेसमेंट में कॉलेज के स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। साल 2017 के पासआउट भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि यूनिट मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंसल्टेंट के पदों के लिए चयनित स्टूडेंट को सालाना 1.7 से 2 लाख रुपए और अन्य लाभ दिए जाएंगे। स्टूडेंट मंगलवार को दिन के 10:30 बजे रिज्यूमे और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रिपोर्ट कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार होंगे।

खबरें और भी हैं...