स्कूलों के बंद नलकूपों की होगी मरम्मत जल्द
धनबाद | गर्मी को देखते हुए जिले के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के बंद नलकूपों की मरम्मत जल्द होगी। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने डीईओ और डीएसई से रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि स्कूलों में लगे सभी नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया जाना है।