भागा प्रेमी जोड़ा आया पुलिस की हिरासत में
धनबाद | बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बीच प्रेमी जोड़े की अलग-अलग जगहों पर शादी भी हो गई लेकिन एक दूसरे के साथ शादी नहीं कर पाने का मलाल रहा गया। शादी के बाद दोनों के बच्चे भी हो गए। इसके बाद शादीशुदा प्रेमी जोड़ा भाग निकला। प्रेमी का दो तथा प्रेमिका का तीन बच्चे है। वहीं दोनों के भागने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत धनबाद थाना में की। पुलिस दबाव के कारण दोनों ने सोमवार को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मामला पुलिस लाइन के पास की है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। प्रेमी को धनबाद व प्रेमिका को महिला थाना में रखा गया है। विवाहित प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। हालांकि प्रेमी की प|ी और प्रेमिका का पति इस निर्णय के खिलाफ है।