पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • नाबालिग से ज्यादती के प्रयास की शिकायत आरोपी के पकड़ाने पर शिकायत वापस ली

नाबालिग से ज्यादती के प्रयास की शिकायत आरोपी के पकड़ाने पर शिकायत वापस ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | हिल कालोनी के एक परिवार 10 साल की बच्ची से ज्यादती का प्रयास किए जाने की शिकायत धनबाद थाना में की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को बरमसिया से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीड़ित पक्ष यह कहते हुए शिकायत वापस ले ली कि इससे परिवार की बदनामी होगी। आरोप था कि हिल कालोनी की रहने वाली बच्ची जागरण देखने गई थी। रात एक बजे वापस लौटने के दौरान आरोपी बच्ची को जबरन एक झाड़ी में ले गया और उसके साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। हालांकि शोर मचाने पर वह भाग गया। वहीं घर लौटने पर बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बच्ची को लेकर धनबाद थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की। वहीं पीड़ित पक्ष के द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद पुलिस पीआर बांड पर आरोपी को छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...