कुस्तौर नया धौड़ा में शुरू हुआ हरिकीर्तन
धनबाद|कुस्तौर के नया धौड़ा स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में सोमवार से अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 151 कन्याओं ने भगवान का कलश उठाया। कलश यात्रा कुस्तौर मंदिर परिसर से नेपाली धौड़ा होते हुए अलकुसा दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां कुएं के जल से कलशों को भरा गया। फिर कलश लेकर कन्याएं त्रिमूर्ति मंदिर परिसर पहुंचीं। वहां विधि-विधान से पूजा कर कलशों को स्थापित किया गया। जय श्रीराम और जय बजरंग बली के नारों से नया धौड़ा क्षेत्र गुंजायमान रहा। अखंड हरिकीर्तन का आयोजन राष्ट्रीय एकता क्लब ने किया है। आयोजन में संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम, बंटी राम, पिंटू कुमार, गंगा लाल कुमार, राज कुमार, श्याम कुमार, मुरारी यादव, सत्येंद्र यादव, अशोक राम आदि सक्रिय हैं।