पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 12 लाख रुपए में रांगाटाड़़ और तीन लाख में बिका झरिया का फुटपाथ

12 लाख रुपए में रांगाटाड़़ और तीन लाख में बिका झरिया का फुटपाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | नगर निगम के सैरात में पहली बार शामिल रांगाटाड़़ स्थित ऑटो और बस स्टैंड की बंदोबस्ती बुधवार को हो गई। 12 लाख 90 हजार की बोली लगा कर सनाउल्ला कुरैशी ने अपने नाम कर लिया। निगम की ओर से इसका बेस प्राइस 12 लाख 80 हजार रुपया तय था। इस बार रंगाटांड़ के लिए कुल 8 संवेदक डाक में शामिल हुए थे। इससे पहले 28 मार्च को भी इसका टेंडर निकाला गया था,लेकिन उस समय किसी ने इस टेंडर में भाग नहीं लिया था। बुधवार को रांगाटाड़़ के अलावे झरिया, भौरा और सिंदरी के सैरातों की भी बोली लगी। झरिया में फुटपाथ पर कारोबार करने वाले सैरात को संतोष कुमार ने 3 लाख 85 हजार की बोली लगा कर अपने नाम कर लिया। इसी तरह झरिया लक्ष्मनिया मोड़ वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती भी शक्ति सिंह ने 38 हजार की बोली लगा कर अपने नाम कर लिया। झरिया मातृ सदन स्थित टेम्पो स्टैंड की बंदोबस्ती 5 लाख 21 हजार में फाइनल हुआ। पंकज तिवारी ने इसे लिया है।

53 हजार में बिका भौंरा टेंपो स्टैंड

भौरा बाजार टैम्पो स्टैंड भी बुधवार को 53 हजार रुपए में फाइनल हो गया। इसे संतोष कुमार ने लिया है। इसका बेस प्राइस 50 हजार रुपए निर्धारित था। इसी तरह रोहड़ाबांध चेकपोस्ट सिंदरी का वाहन पड़ाव को अतिश कुमार सिन्हा ने 1 लाख 86 हजार की बोली लगा कर अपने नाम कर लिया। शहरपुरा सिंदरी गुरुद्वारा स्थित सब्जी मार्केट की बंदोबस्ती 76 हजार रुपए में शैलेन्द्र मिश्रा को दी गई। परघाबाद बस, ट्रैकर स्टैंड की बंदोबस्ती सिंगल टेंडर के कारण नहीं हो सका। उसे रद्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...