पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • दुष्कर्मियों को फांसी देने का कानून बनाने की मांग के साथ महिलाओं ने निकाली रैली

दुष्कर्मियों को फांसी देने का कानून बनाने की मांग के साथ महिलाओं ने निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | महिलाओं, लड़कियों का यौन शोषण, दुष्कर्म के लिए फांसी देने का कानून बनाने की मांग के साथ वीमेंस वेलफेयर फाउंडेशन ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली। यह रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर कोर्ट मोड़, डीसी ऑफिस, डीआरएम ऑफिस चौक होते हुए फिर रणधीर वर्मा चौक पहुंची। फाउंडेशन की सह सचिव और जेएमएम नेता डॉ नीलम मिश्रा ने इस दौरान कहा कि देश में महिलाओं और बच्चियों पर लगातार हो रहे अत्याचार को देखते हुए कानून को और कठोर बनाने की जरूरत है। फाउंडेशन इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगा। रैली में आरती श्रीवास्तव, कमलजीत कौर, शोभा तिवारी, नाजिया, फरजाना, अर्पिता अग्रवाल, शुभया, नीलम तिवारी, भारती सिंह, रूबी, साहिबा, जोया, रुखसार, रजिया, परवीन, नीतू देवी, शबनम, अंकिता आदि भी शामिल थीं। महिला सुरक्षा सेवा संगठन ने भी दुष्कर्मियों को कठोर दंड देने की मांग के साथ सिटी सेंटर चाैक के पास कैंडल जुलूस निकाला। यूथ सैल्यूट तिरंगा नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल जुलूस निकालकर जगह-जगह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...