पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा का मोबाइल छीनने वाले को भेजा गया जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल में नहीं था अश्लील फोटो

सिटी रिपोर्टर | धनबाद

एलसी रोड में छात्रा से मोबाइल की छिनतई करने के मामले में पकड़े गए अरशद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। 15 अप्रैल को छिनतई के बाद छात्रा ने अपने नंबर पर फोन किया, तो उसके बाद से अरशद उसे अश्लील तस्वीरों का हवाला देकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने चालाकी से उसे बुलाकर साथियों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। अरशद ने पहले कहा कि उसे फोन गिरा हुआ मिला था, लेकिन फिर मान लिया कि उसे उसने छात्रा के हाथ से झपट लिया था।

पूछताछ में पीके राय कालेज के पास हुए मोबाइल छिनतई के एक मामले में भी अरशद की संलिप्तता सामने आई है।

खबरें और भी हैं...