धनबाद | न्यू टाउन हॉल में बुधवार को मतगणना पदाधिकारियों/कर्मियों
धनबाद | न्यू टाउन हॉल में बुधवार को मतगणना पदाधिकारियों/कर्मियों प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम आपूर्ति शशि प्रकाश झा ने प्रशिक्षुओं से कहा कि सभी समय पर उपस्थिति हो जाएं और अनुशासन के साथ मतगणना करें। प्रशिक्षण कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने कहा कि मतगणना ही निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर पूरी निर्वाचन की सफलता निर्भर है। इसलिए मतगणना से संबंधित कोई भी सवाल हो तो उसका हल जान लें, ताकि मतगणना में कोई दिक्कत न हो। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार ने मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक के कार्यों की चर्चा की। मुख्य प्रशिक्षक घनश्याम दुबे ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना की प्रक्रिया बताई।