धनबाद| नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
धनबाद| नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बीपीएल कोटे के तहत प्रवेश कक्षा की सीटों की जांच की जाएगी। डीएसई विनीत कुमार ने सभी बीईईओ को जांच का निर्देश दिया है। कहा है कि स्कूलों में प्रवेश कक्षा में सीटों में कमी किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही है। इसलिए समय सीमा के अंदर जांच कर रिपोर्ट दें।