धनबाद|राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की समीक्षा बैठक गुरुवार
धनबाद|राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को राजभवन में आयोजित की जाएगी। बैठक राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। कुलपतियों की इस बैठक में कुल 20 एजेंडा पर चर्चा किया जाएगा। इनमें कॉलेज व विवि का नैक एक्रिडिएशन, शिक्षकों को प्रोन्नति, ऑनलाइन, वाई-फाइ, डिजिटल कैंपस, अनुबंध पर बहाल शिक्षकों की स्थिति, विवि का एजी ऑडिट समेत अन्य मुद्दा शामिल है। बैठक में बीबीएमकेयू की ओर से कुलपति डॉ डीके सिंह उपस्थित होंगे।