पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 25 से एलएचबी कोच के साथ दौड़ने लगेगी गंगा सतलज एक्सप्रेस

25 से एलएचबी कोच के साथ दौड़ने लगेगी गंगा-सतलज एक्सप्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद-फिरोजपुर के बीच चलने वाली गंगा-सतलज (लुधियाना) एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल से नये आधुनिक तकनीक लींक होफमेन बुश (एलएचबी ) से निर्मित कोच के साथ दौड़ेगी। इसके लिए एलएचबी के चार रैक धनबाद पहुंच चुके हैं। इसमें तीन रैक को तैयार कर लिया गया है। एलएचबी कोच लग जाने से यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। इस आश्य की जानकरी मंडल रेल प्रबंधक मनोज कृष्ण अखौरी ने बुधवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में दी। कहा, अभी एलएचबी की तीन रैक लुधियाना में लगेगी। एक रैक पारम्परिक होगा। उसे भी जल्द जोड़ दियाा जायेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद स्टेशन पर चार आटोमेटिक भेंडर मशीन लगाये जायेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से धनबाद मंडल के लिए कुल 10 एटीभीएम की स्वीकृति मिली है।

प्लेटफार्म 2- 3 पर लगेंगे लिफ्ट

डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर लिफ्ट लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रथम तल पर आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा जाने के लिए एक लिफ्ट लगाने की स्वीकृति बोर्ड की ओर से मिली है।

खबरें और भी हैं...