पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाटर कनेक्शन में तेजी लाने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | कतरास, लोयाबाद, पुटकी, सिंदरी और आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग जल्द ही निगम का पानी कनेक्शन ले सकते है। सिंदरी और जामाडोबा ट्रीटमेंट प्लांट से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बने 36 टॉवर में से 14 का टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब इन टॉवरों से जुडे इलाके में वाटर कनेक्शन देने का काम शुरू किया जाएगा। बुधवार को मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने जलापूर्ति सेक्शन को इन इलाकों में कनेक्शन देने का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। डोर टू डोर जाकर लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कुल 14 टीम का गठन किया गया है। बैठक में जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए मेयर ने जलापूर्ति के कार्यपालक अभियंता के साथ इस सेक्शन से जुड़े सभी कनीय अभियंताओं और सिंदरी, छाताटांड़ और कतरास अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को लोगों को कनेक्शन देने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। एक माह में कनेक्शन देने और टॉवरों से जलापूर्ति शुरू कराने को कहा है।

खबरें और भी हैं...