पीजी पोर्टल के मामले में डीएसई से मांगा स्पष्टीकरण
धनबाद| पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों का धीमी गति से निष्पादन करने को लेकर धनबाद डीएसई विनीत कुमार समेत पांच जिलों के डीएसई और पलामू डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव श्याम नारायण राम ने कहा है कि मामले में सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया था।