पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: पशुपति नाथ सिंह

स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: पशुपति नाथ सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | ग्राम स्वराज अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और बरटांड़ इलाके में सफाई की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा बरटांड़ मंडल की ओर से किया गया था। स्वच्छता अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य समाज का निर्माण होगा। स्वच्छ और स्वास्थ्य भारत बनाने का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था। देश को कराने में तो वह सफल रहे,लेकिन स्वच्छ भारत का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया है। उनका यह सपना अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने में जुटे हुए है। प्रधानमंत्री ने “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।” का मंत्र दिया है और हम सभी को इस मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।

स्वच्छता से ही बदलेगी तस्वीर: राज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है और इसे अब जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। स्वच्छता से ही हम देश की तस्वीर बदल सकते है। प्रधानमंत्री के इस अभियान को हम सभी को मिल कर सफल बनाना है। स्वच्छ समाज से ही स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है। सफाई अभियान के साथ ही सांसद, विधायक समेत सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता की शपथ ली। अभियान में चंद्रशेखर सिंह राजकुमार मंडल, चुन्ना सिंह, संजय झा, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी,मुकेश पांडेय, सुंदर यादव, अमलेश सिंह,अशोक पाल, आशा पांडेय, संयुक्ता मुखर्जी समेत कई अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...