पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • तेतुलमारी में फर्जी दस्तावेज पर बेची गैरआबाद जमीन, 5 पर एफआईआर

तेतुलमारी में फर्जी दस्तावेज पर बेची गैरआबाद जमीन, 5 पर एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी के गंडूआ मौजा में गैर आबाद जमीन का फर्जी कागजात बनाकर दूसरे के नाम रजिस्ट्री करने के मामले में जिला अवर निबंधक के आदेश पर प्रधान लिपिक स्टेफन लकड़ा ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तेतुलमारी का रहने वाला संजय कुमार सिंह ने 28.05 डिसमिल जमीन का कागजात बना कर पांच लोगों को बेच दी। धनबाद निबंधन कार्यालय में 9 फरवरी को संजय ने रजिस्ट्री की थी। इसकी जांच बाघमारा सीओ से कराई गई। जांच में फर्जी कागजात बना कर जमीन रजिस्ट्री करने का खुलासा हुआ।

इनके खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी

राजेश मल्लिक व अजय मल्लिक, कतरास खेपचाटांड़ फाटामहुल, 4 डिसमिल

मनीषा शर्मा पति संतोष कुमार गोस्वामी, कतरास लकड़का, 7 डिसमिल

रीना देवी पति भवानी प्रसाद सिंह कतरासगढ़ झिंझिपहाड़ी, 6 डिसमिल

राधा देवी पति संजय साव, सिजुआ श्याम बाजार, 7 डिसमिल

माला देवी पति सत्यनारायण साव, जोगता, 4.05 डिसमिल

खबरें और भी हैं...