पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • वृंदावन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे धनबाद के कवि

वृंदावन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे धनबाद के कवि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | राष्ट्रीय कवि संगम का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन वृंदावन में 21 एवं 22 अप्रैल को होना है। इसमें धनबाद के उभरते युवा कवि अनंत महेंद्र और कवयित्री सुमन मिश्रा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री महेंद्र संगम में झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री और श्रीमती मिश्रा गजलकारा हैं। प्रतिनिधिमंडल में धनबाद से वरिष्ठ कवयित्री स्नेहप्रभा पांडेय और दिनेश रविकर भी शामिल हैं। इनके अलावा देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, ग्रेटर रांची और गुमला से भी दो-दो प्रतिनिधि होंगे। इनमें राजेश पाठक, अनंत ज्ञान, रूपाश्री श्यामांगिनी, डॉ श्याम कुंवर भारती, नितेश सागर, राकेश नाज़ुक, सीमा चंद्रिका तिवारी आदि शामिल हैं। अधिवेशन के लिए कुल 35 सदस्यीय दल वृंदावन के लिए रवाना हो चुका है। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश देवघरिया, प्रांतीय संरक्षक और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, महासचिव सरोजकांत झा, धनबाद जिला इकाई के संरक्षक हरिप्रकाश लाटा, अध्यक्षा डॉ संगीता नाथ, महासचिव डॉ मीतू सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश अनुभव व पंकज झा, जिला संगठन मंत्री अजय धुनि ने प्रतिनिधिमंडल को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...