पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कोयलांचल पब्लिक के बच्चों ने बनाई मनमोहक पेंटिंग

कोयलांचल पब्लिक के बच्चों ने बनाई मनमोहक पेंटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलीपाड़ा, हीरापुर स्थित कोयलांचल पब्लिक स्कूल में बुधवार को दैनिक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 120 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक पेंटिंग प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के लिए बच्चों को तीन कैटेगरी में बांटा गया था। कक्षा एक और दो की पहली केटेगरी, कक्षा तीन और चार की दूसरी केटेगरी और तीसरी कैटेगरी पांचवीं कक्षा के बच्चों की थी। पहली कैटेगरी में कक्षा दो से शिवम कुमार की पेंटिंग का चयन हुआ। इस केटेगरी में पक्षी बनाना था। दूसरी कैटेगरी में चौथी कक्षा की संगीता कुमारी ने श्रेष्ठ पेंटिंग बनाई। इस केटेगरी में गुलदस्ता बनाना था। वहीं तीसरी केटेगरी में अमृता साव की पेंटिंग का चयन किया गया। इस केटेगरी में गांव का दृश्य बनाना था। स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उनमें प्रतियोगिता की भावना जगती है। मौके पर उप प्राचार्य अनामिका, शिवानी मुखर्जी, बीके निषाद, इंदु, सरिता, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, प्रीका आदि मौजूद थे।

इनकी भी हुई सराहना : इंद्रजीत, अनमोल, अंजलि, कविता, दिवांकी, वर्षा, सूरज, चेतन, गणेश, मधु, आदित्य सिंह, दिया, सूरज मंडल और कई अन्य।

चित्र बनाने में तल्लीन बच्चा।

ये हैं इस कार्यक्रम के हमारे सहयोगी

प्रेजेंट्स बाई : सृष्टि लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर। सपोर्टेड बाई : शिव पार्वती ट्रेडर्स (ई-रिक्शा), अलंकार एडुकॉम, दिलीप बुक सेंटर, एके बुक्स। पार्टिसिपेंट्स : सिंबॉयसिस पब्लिक स्कूल, किड्स गार्डन हीरापुर, बटरफ्लाई किड्स पैराडाइज, कोयलांचल पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ड एकेडमी, संस्कार ज्ञानपीठ, मिशन ऑफ नॉलेज, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, झारखंड पब्लिक स्कूल, ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया, ग्रीन गार्डन एकेडमी, द स्टडी पार्क, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग, सिल्वर डव स्कूल और नेशनल कॉन्वेंट स्कूल।

खबरें और भी हैं...