पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • तैलिक समाज को आबादी के आधार पर मिले राजनीति में स्थान: रामलाल

तैलिक समाज को आबादी के आधार पर मिले राजनीति में स्थान: रामलाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद, सब्जी बागान में तेली समाज के कुल देवता श्री श्री नायक बाबा का पूजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा धनबाद की ओर से किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल साहू सहित गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर विधिविधान के साथ कुल देवता की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने फूल माला चढ़ाकर पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश में तैलिक समाज की जितनी आबादी है, उस अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं है। इसके लिए देश व राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार है। पूरे देश में तेली समाज की आबादी 14 करोड़ है, जबकि विभिन्न राज्यों में कुल मिलाकर 70 विधायक व 40 सांसद हैं। जबकि आबादी के हिसाब से देश भर में 500 विधायक और 60 से अधिक सांसद होना चाहिए था। देश भर में राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए दो जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में देश भर से समाज के लोग जुटेंगे। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। धनबाद जिला से भी काफी संख्या में लोगों से आने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप, राष्ट्रीय युवा महामंत्री शिव प्रसाद साहू, प्रदेश सचिव मदन प्रसाद को संगठन के जिलाध्यक्ष बलदेव महतो, सचिव संत कुमार साह, उप कोषाध्यक्ष सरयू साव, पप्पू साव आदि ने फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अशोक साव, गोविंदपुर के अध्यक्ष चेतन महतो, विकास साव, सुरेश साव, शंभू कुमार साव, जगदीश साव, संतोष साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...