पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1 को राजपूत विचार मंच का रक्तदान शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर 23 अप्रैल को राजपूत विचार मंच गांधी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। मंच के संस्थापक यमुना प्रसाद सिंह ने बरमसिया स्थित योग भवन में बुधवार को मीडिया से कहा कि शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसमें मंच के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी न झेलनी पड़े, इस उद्देश्य से शिविर लगाया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, महामंत्री निर्मल सिंह, भरमार सिंह, डॉ नीलेश, कौशल किशोर सिंह, चंद्रकेश सिंह, संजीव सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक सिंह, ललन सिंह, दयानंद सिंह, सोमनाथ पूर्ति, जीवा अहमद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...