हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा
धनबाद | डीजीएमएस काॅलोनी में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पर बुधवार की सुबह धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर सैकंडों महिलाओं व कन्याओं ने कलश उठा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण की। गाजे-बाजे के साथ कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा शुरू हुई जो पुलिस लाइन, हाउसिंग कॉलोनी होते हुए सर्वेश्वरी मंदिर गई। वहां मंदिर परिसर स्थित तालाब में सभी कलश में जलभरण किया गया। इसके बाद कलश यात्री शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए डीजीएमएस मंदिर परिसर पहुंची, जहां सभी कलश को अभिमंत्रित कर स्थापित की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। गुरुवार की सुबह से मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन का कार्यक्रम है और 20 को सुबह अाठ बजे से हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कार्यक्रम शुरू होगा।