सड़क हादसे में पत्रकार घायल
गोविंदपुर|खड़कावाद महामाया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में निरसा के पत्रकार राजकुमार महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महतो निरसा से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक को बचाने के क्रम में उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल का इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा है ।