पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुमारधुबी|ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी इम्पलाइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कोयला भवन धनबाद में भारतीय अनुसूचित जाति आयोग के केंद्रीय सदस्य योगेन्द्र पासवान से मिला। ईसीएल साकतोड़िया मुख्यालय के कर्मचारियों से जुड़ी समस्या को ले मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभूनाथ पासवान ने जानकारी दी। मांगों में आरक्षण रोस्टर का लाभ दिए जाने, त्रिमासिक बैठक सुचारु हो, खुदिया कोलियरी में कार्यरत अनफिट जयराम दुसाध के आश्रित को नौकरी दिलाने, लखीमाता कोलियरी में कार्यरत छोटाहरि भूईयां के आश्रित को नौकरी, हेडक्वॉर्टर में काउंसिल का कार्यालय दिलाने, कुमारधुबी कोलियरी के यूजी लोडर संतन मांझी के आश्रित को नौकरी दिलाने सहित अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...