पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अब हर दिन 9 घंटे होगा मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन

अब हर दिन 9 घंटे होगा मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट 10 जून को संभावित है। हालांकि राज्यभर के मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की गति को देखकर ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। मूल्यांकन केंद्रों से प्रतिदिन मिल रहे खैरियत प्रतिवेदन से जैक को भी इसका डर सता रहा है। अभी करीब 20 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। इसलिए जैक ने हर दिन मूल्यांकन का समय बढ़ा दिया है। नए आदेश के तहत अब मूल्यांकन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बीच शिक्षकों को निर्धारित उत्तरपुस्तिकाओं से ज्यादा का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि काम समय पर पूरा हो सके। अब तक यह समय दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक था।

समय पर रिजल्ट जारी करने की कवायद

खबरें और भी हैं...