पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैक ने संघ की मांगें शिक्षा विभाग भेजीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जैक सचिव रजनीकांत वर्मा ने छुट्टी की तिथि बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर जैक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 21 से प्रस्तावित है। अब शिक्षक इस छुट्टी को 21 मई की जगह एक जून से करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जैक आया था। इसमें कहा गया है कि पूरे राज्य में जैक के स्तर पर मैट्रिक और इंटर का मूल्यांकन कार्य (कॉपियों की जांच) चल रहा है।

खबरें और भी हैं...