धनबाद | मनईटांड़ किसान मोर्चा का गठन शनिवार को किया गया। मनइटांड़ में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से अखिलेश्वर महतो को मोर्चा का अध्यक्ष अर्जुन महतो उपाध्यक्ष, दीपक कुमार तथा विकास कुमार महतो सचिव के रूप में चुना गया। मोर्चा के नई कमेटी के गठन के बाद बिजली, पानी आदि किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मनइटांड़ ओर आस-पास के इलाकों में स्थित खेतों में नहर निर्माण कर पानी की समस्या दूर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में झबू महतो, रामटहल महतो, शिबू महतो, अलगू महतो, नाथु महतो, तुलसी महतो, भरत महतो, अनिल महतो, मधु सुदन महतो, पप्पू महतो आदि मौजूद थे।