पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में केमिस्ट्री के सवाल ट्रिकी, मैथ फिजिक्स आसान

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में केमिस्ट्री के सवाल ट्रिकी, मैथ-फिजिक्स आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसएलएनटी महिला कॉलेज केंद्र से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देकर निकलते उम्मीदवार।

धनबाद | झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने शनिवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। जिले के 26 केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को केमिस्ट्री के प्रश्नों ने परेशान किया, जबकि मैथ और फिजिक्स के प्रश्न उसके मुकाबले आसान थे। परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि केमिस्ट्री के प्रश्न काफी ट्रिकी थे। संतरे की जूस का फॉर्मूला जैसे सवाल पूछे गए। साथ ही, फिजिक्स में पूछा गया कि चंद्रमा की सतह से आसमान कैसा दिखेगा- सफेद, काला, लाल या किसी और रंग का। ऐसे सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 14853 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 14321 ने परीक्षा दी और 536 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के बाद सड़कों पर लगा जाम

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर जाम लग गया। ज्यादातर सड़कों पर गाड़ियों की कतार लग गई। परीक्षा दिन के 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक थी। इस वजह से सुबह-दोपहर में जाम की स्थिति बनी रही।

खबरें और भी हैं...