जिले के मध्य विद्यालय, कनकनी और प्राथमिक विद्यालय, सेंद्रा 2 को आग तथा भू-धंसान से खतरा है। बीसीसीएल ने दोनों ही स्कूलों को किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने की सलाह शिक्षा विभाग को दी है। कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने डीएसई को पत्र लिख कर कहा है कि मध्य विद्यालय सेंद्रा 2 बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र में अग्नि प्रभावित इलाके में है। इस पर खतरा मंडरा रहा है। वहां कभी हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल की क्षति हो सकती है। स्कूल बीसीसीएल के भूस्वामित्व के अंतर्गत आता है। इसे सुरक्षित क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए। प्राथमिक विद्यालय कनकनी का संचालन भी अग्नि तथा भू-धंसान क्षेत्र में किया जा रहा है। बीसीसीएल के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सेंद्रा- 2 को स्थानांतरित करने के लिए डीएसई को 6 मार्च को भी पत्र लिखा गया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।