धनबाद | डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने जिले के सभी हाई स्कूलों को पत्र लिख कर विशेष कक्षाएं चलाने के बारे में जानकारी मांगा है। उन्होंने दो दिनों में जवाब देने काे कहा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्ष सभी स्कूलों को 9वीं के वैसे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया था, जिन्हें पिछली परीक्षा के किसी भी विषय में 50 फीसदी से कम अंक मिले थे।