पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाई
धनबाद | शहर के बेकारबांध निवासी अमर सिंह ने सोमवार को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने देख लिया, इसलिए उनकी जान बच गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पीएमसीएच ले गए। जानकारी के अनुसार, सुबह घर में किसी बात पर पति-प|ी के बीच झगड़ा हो गया। प|ी घर के काम में जुट गई, तो पति ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। पीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को बेहतर इलाज के लिए परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।