विहिप ने की हमले की निंदा, गिरफ्तारी की मांग
कतरास|विहिप कतरास प्रखंड की बैठक सोमवार को नर्मदेश्वर मंदिर में कतरास प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद महानगर बजरंग दल संयोजक विकेश सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान सदस्यों ने बजरंग दल के धनबाद सह संयोजक विकास बजरंगी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने की निंदा की गई। कहा गया कि घटना से बजरंग दल कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। प्रशासन द्वारा हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई नहीं होती है तो बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद पूरे धनबाद जिला में उग्र आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ी तो अपने स्तर से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चंदन चक्रवर्ती, विनोद सिंह, अनूप राय, रंजीत रवानी, अनिल महतो, दीपक महतो, संतोष गिरि, शुभम, विनोद आदि थे।