पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरमसिया, सरायढेला में आज 3 घंटे पावर कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | मनईटांड़ सब-स्टेशन के सरायढेला फीडर और पीएमसीएच सब-स्टेशन के धनबाद-दो फीडरों में गुरुवार को तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन फीडरों में आरएपी-डीआरपी योजना के तहत मेंटनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से मनईटांड़ सब-स्टेशन के दुहाटांड़, पुराना बाजार, बरमसिया, पथराकुल्ही आदि क्षेत्रों में दिन के 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। पीएमसीएच सब-स्टेशन के धनबाद फीडर दाे में 11 केवीए का वीसीवी कार्य किया जाएगा। इस कारण इस फीडर से दोपहर 1 से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इससे भूईफोड़, कुसुम विहार, नीलांचल कॉलोनी, सहयोगी नगर, वनस्थली नगर आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...