पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • हल्के झुमके, हाई स्पीड बाइक से लेकर एसी कूलर तक खरीदे शहरवासियों ने

हल्के झुमके, हाई स्पीड बाइक से लेकर एसी-कूलर तक खरीदे शहरवासियों ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एसी और कूलर की रिकाॅर्ड बिक्री होने की बात कारोबारियों ने कही। बताया कि विभिन्न कंपनियों के करीब 5 हजार उत्पाद बिके। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में पिछले साल की तुलना में 25-30 फीसदी का इजाफा हुआ। अक्षय तृतीया पर एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, फर्नीचर की बिक्री भी अच्छी खासी हुई।

वाहन, फ्लैटों की बुकिंग भी : वाहनों की खरीदारी भी बुधवार को खूब हुई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस एक दिन में करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा मांग नए मॉडल की कारों की रही। हाई स्पीड बाइक भी अच्छी बिकी। धनबाद के विभिन्न शोरूम से 320 कारों और करीब 800 बाइक, थ्री व्हीलर तथा अन्य व्यावसायिक वाहनों की डिलीवरी हुई। रिलायबल ने बुधवार को 110 कारें डिलीवर कीं। सुदीप गौतम ने बताया कि सबसे अधिक मांग वाली कारों स्विफ्ट, डिजायर और ब्रेज्जा का स्टॉक खत्म हो गया। लिब्रा हुंडई के संजीत के अनुसार, क्रेटा और वरना आउट ऑफ स्टॉक हो गए। ज्यादा बुकिंग के बावजूद वे 30 कारें ही दे पाए। महिंद्रा की स्काॅर्पियो और टीयूवी 300 की जबरदस्त डिमांड रही, हालांकि 40 गाड़ियों की ही डिलीवरी हो पाई।

खूब बिकी हेवी लुक में बनी लाइट वेट ज्वेलरी

ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी डिस्काउंट ऑफर दिए गए। ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के वजन के गहनों का कांसेप्ट तैयार किया गया। शादी-ब्याह का लग्न भी शुरू हो रहा है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों ने हर तरह के ग्राहकों की पसंद के मद्देनजर हेवी लुक में हल्की ज्वेलरी बाजार में ज्यादा उतारे। इनमें से झुमके, इयर रिंग्स, चेन आदि को ग्राहकों ने काफी पसंद किया और खरीदकर भी ले गए। बड़े ब्रांडेड ज्वेलर्स से लेकर शहर की मशहूर दुकानें तक ऐसे गहनों से ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहे।

छह ने किया कोर्ट मैरिज

हालांकि, शादी-ब्याह का लग्न नहीं था, लेकिन अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त मानकर छह जोड़ों ने बुधवार करे जिला निबंधन कार्यालय में कोर्ट मैरिज किया। जिला अवर निबंधक संतोष कुमार ने बताया कि इन जोड़ों ने पहले ही आवेदन कर रखा था। उसके 90 दिनों के अंदर शादी का निबंधन कराया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...