पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अब रेलवे की सुरक्षा में भी लगाए जाएंगे होम गार्ड के जवान, जीएम को मिला अधिकार

अब रेलवे की सुरक्षा में भी लगाए जाएंगे होम गार्ड के जवान, जीएम को मिला अधिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | होमगार्ड के जवानों को अब रेलवे की सुरक्षा में भी आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी के साथ लगाया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड ने जोनल जीएम को इसका अधिकार दे दिया है। इसके तहत जीएम अब अधिकतम तीन माह तक होमगार्ड के जवानों की तैनाती जरूरत के अनुसार कर सकेंगे। पिछले दिनों रेल मंत्रालय की सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में विभिन्न जोन के जीएम ने गर्मी और भीड़भाड़ वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होम गार्ड और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने की इजाजत मांगी थी। मंत्रालय ने उसे स्वीकार कर लिया है। रेलवे अपने कोर एरिया में होमगार्ड के जवानों की तैनाती करेगी। जीएम की स्वीकृति के बाद डीआरएम भी खुद से होमगार्ड के जवानों को तैनात कर सकेंगे। रेलवे ने यह निर्णय लगातार बढ़ रहीं सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है।

खबरें और भी हैं...