पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर निगम में होल्डिंग टैक्स कलेक्शन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद नगर निगम में 18 दिनों बाद फिर से होल्डिंग टैक्स जमा होने लगा है। 31 मार्च के बाद से सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए टैक्स जमा करने का काम रोक दिया गया था। उप नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के पहले क्वार्टर का टैक्स एक साथ 30 जून तक जमा करने पर 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। टैक्स कलेक्शन के साथ ट्रेड लाइसेंस बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इस सिलसिले में सर्वे पूरा हो चुका है।

खबरें और भी हैं...