बांग्ला का पेपर आया ही नहीं, 27 को फिर से परीक्षा
स्नातक सेमेस्टर पांच में जीई डीएसई के परीक्षार्थियों को ग्रुप ए और बी में से किसी एक की परीक्षा देनी होती है। कॉलेज में दोनों पेपर की पढ़ाई भी अलग-अलग होती है। हालांकि बुधवार को सभी परीक्षा केंद्राें पर जीई डीएसई बांग्ला के सिर्फ ग्रुप ए का ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया।
उर्दू में दास्तान और ड्रामा पेपर की थी परीक्षा
बुधवार को स्नातक सेमेस्टर पांच के परीक्षार्थियों की जीई डीएसई की परीक्षा थी। इसमें ग्रुप ए और बी के विकल्प होते हैं। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज केंद्र में 16 परीक्षार्थी दास्तान के और 4 परीक्षार्थी ड्रामा के थे। उन्होंने शिकायत की है कि ग्रुप ए और बी के रूप में जो प्रश्नपत्र मिले, वे दास्तान और ड्रामा के हैं ही नहीं। दास्तान पेपर वाले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर पेपर कोड 564 और ड्रामा का 566 था, जबकि सभी को प्रश्नपत्र दे दिया गया 503 कोड वाला।
कॉमर्स के प्रश्न सिर्फ अंग्रेजी में
बीकॉम सेमेस्टर पांच के स्टूडेंट के लिए बुधवार को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग की परीक्षा आयोजित थी। इसमें सिर्फ अंग्रेजी में ही प्रश्न पूछे गए। इससे हिंदी माध्यम में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई। उन्होंने विरोध भी जताया, लेकिन आखिरकार अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर ही जवाब लिखने पड़े।