रिकवरी एजेंट के गुंडों ने पूजा टॉकीज के पास बाइक छीनी, थाने में शिकायत के बाद लौटाई
धनबाद | महुदा के सहदेव रजक की बाइक बुधवार को पांच-छह बदमाशों ने पूजा टॉकीज के पास छीन ली। सहदेव ने इसकी शिकायत धनबाद थाने में की। उन्होंने बताया कि अचानक बदमाशों ने घेर कर उनकी बाइक रोक दी। खुद को रिकवरी एजेंट का आदमी बताते हुए कहा कि तुम्हे बाइक चलानी नहीं आती। फिर मारपीट करने लगे और धक्का देकर बाइक ले भागे। पुलिस ने फोन कर रिकवरी एजेंट को थाने बुलाया। उसने कहा कि किस्तें बाकी रहने के कारण बाइक जब्त की थी। हालांकि पुलिस के दबाव में उसने सहदेव को बाइक लौटा दी।