पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • रेलकर्मियों को प्रताड़ित करते हैं अधिकारी : यूनियन

रेलकर्मियों को प्रताड़ित करते हैं अधिकारी : यूनियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | रेलवे के कई अफसर कर्मियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते। वे अक्सर काम के दौरान बेवजह कर्मियों को प्रताड़ित करते हैं। यह शिकायत ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) ने बुधवार को डीआरएम के साथ हुई स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक में की। यूनियन के अपर महामंत्री डीके पांडेय ने यह मामला उठाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग डीआरएम से की। उन्होंने साथ ही कर्मियों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, उनके इलाज के लिए रांची के मेदांता के साथ एमओयू करने आदि कई मांगें दोहराईं। डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कर्मियों को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्हें और कुशल बनाकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...