पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ मिले छात्र की मौत

बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ मिले छात्र की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनसार थाना के पतराकुल्ही में सुनसान स्थान से बेहोशी की हालत में मिले छात्र-छात्रा में से छात्र की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में पीएमसीएच में हो गई। मृतक दुहाटांड़ निवासी उमेश महतो का 18 वर्षीय बेटा श्याम महतो है। 16 साल की छात्रा पतराकुल्ही की रहनेवाली है। सोमवार को सुनसान जगह पर अनजान व्यक्ति ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा, तो इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया था और दोनों के परिजनों को सूचना दी थी। छात्र का इलाज अस्पताल की एचडीयू में चल रहा था। छात्रा फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और उमेश की मौत से अनजान है। संभव है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो और दोनों ने साथ जहर खा लिया हो।

परिजन कह रहे, नहीं है जानकारी

मां ने कहा- फोन पर बातें करता था, पूछने पर बताता नहीं था

छात्र-छात्रा के परिजन बता रहे हैं कि दोनों साथ पढ़ते थे। इसी वर्ष दोनों ने 10वीं की परीक्षा दी है। दोनों के बीच प्रेम था, इस बात की जानकारी होने से परिजनों ने इनकार किया। छात्र की मां ने कहा कि फोन पर बातें करता था, पूछने पर भी कुछ नहीं बताता था। छात्रा के परिजन कहते हैं कि कंप्यूटर क्लास जाने की बात कह घर से निकली बच्ची के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। होश में आने के बाद ही स्पष्ट होगा। छात्रा की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...