90 हजार अाबादी को नहीं मिला पानी
धनबाद | शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को पेयजल संकट के कारण लोग परेशान रहे। शहर की लगभग 90 हजार आबादी सप्लाई पानी के लिए तरस गई। वासेपुर, धोवाटांड़ और भूदा की पानी टंकियों से पानी सप्लाई नहीं हुई। वासेपुर में लगातार चौथे दिन भी लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिला। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कहना है कि वासेपुर की कबाड़ीपट्टी में पाइप बदलने का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर पाइप जाम हो गया है, उसका मेंटनेंस किया जा रहा है। धोवाटांड़ और भूदा क्षेत्र में भी मंगलवार को पाइप मेंटनेंस किए जाने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पाई।