पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पीएम आगमन कार्यक्रम : सभी कोषांग की बैठक, कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय

पीएम आगमन कार्यक्रम : सभी कोषांग की बैठक, कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| प्रधानमंत्री के धनबाद दौरा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। डीसी ने बुधवार को समाहरणालय में सभी कोषांग के नोडल अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के धनबाद आगमन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। डीसी ने जिले के प्रमुख पार्किंग स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए पार्किंग स्थल पर टेंट भी लगाए जाएंगे, जिसमें पेयजल और शौचालय की भी सुविधा रहेगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए माइक से एनाउंसमेंट भी की जाएगी। बैठक में परिवहन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पीएम के कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन की व्यवस्था करने को कहा गया। आवासन कोषांग की समीक्षा बैठक में प्रत्येक आवासन स्थल के लिए एक संपर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसएसपी मनोज रतन चोथे, डीडीसी कुलदीप चौधरी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में क्या निर्देश दिए गए

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया

सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस व विभिन्न दवाइयां की व्यवस्था करें।

अग्निशमन विभाग को सभा स्थल के पास अग्निशमन की गाडिय़ां व अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

बुधवार को डीसी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बलियापुर स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर चल रहे तैयारियों एवं वाहन पड़ाव स्थल का निरीक्षण किया। भवन प्रमंडल एवं अन्य विभागों को तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...